Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यहां बना महात्मा गांधी का मंदिर, इनकी कसम खाकर होता है सारे विवादों का समाधान

भत्रा गांव जो की ओडिशा में स्थित हैं. यहाँ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मंदिर बना हुआ है जहा सुबह शाम भजन के रूप में रामधुन की गूंज सुनाई देती है. गाँधी जी को पूजा भी जाता है. यहाँ 46 साल से ये पूजा हो रही हैं. किसी भी प्रकार के घरेलु विवादों से लेकर अन्य झगड़ों के लिए भी उनके आगे जाया जाता है.

नई-नवेली बहू ससुराल जब गांव में कदम रखती हैं तो पहले आशीर्वाद लेने के लिए गांधी मंदिर ले जाया जाता है. इस गांव पर गांधीजी के विचारों का असर इतना पड़ा कि यहाँ किसी भी प्रकार का भेदभाव, छुआछूत जैसी समस्याओं नहीं हैं।

यदि मंदिर की बात की जाये तो मंदिर के प्रवेश द्वार पर हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की प्रतिमा है गांधीजी यहाँ पर हाथो में गीता लिए बैठे हुई प्रतिमा में है।

अभिमन्यु कुमार ने राखी मंदिर की नीव

इस मंदिर 11 अप्रैल 1974 पूर्व विधायक अभिमन्यु कुमार 93 साल पहले इस मंदिर की नीव रखी थी. यहाँ रोज एक घंटे रामधुन होती है, जिसमें पूरा गांव शामिल होता है। गांव के बुजुर्ग टिकेश्वर छुरिया व बनमाली कुम्हार का कहना है कि गांधीजी इंसान के रूप में भगवान लगते हैं।

उनका कहना है कि उन सभी के घरों में गांधीजी की तस्वीर लगी है। इस गांव में गाँधी जी के विचारों को युवाओं में आत्मसात कर लिया है। इस गांव कि खासियत है कि यहाँ कोई भी नशा नहीं करता है.यहाँ पर विवाद भी कम होते है यदि कोई विवाद होता है तो उसके लिए पुलिस तक जाने की आवश्यकता नहीं होती है.