Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मार्केट में आया 100 रुपये का नया नोट, जानें खासियत

ईदिल्ली: आरबीआई ने 100 रुपये के नये नोट जारी कर दिये हैं। जल्द ही ये नए नोट बाजार में आम लोगों के हाथों के हाथों में सरपट दौड़ेंगे। आरबीआई ने अपने स्टाफ को सौ रुपये का नया नोट बांटा है। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में नए नोटों को भेज दिया गया है। बताया जा रहा है करीब 800 करोड़ रुपये की नई करेंसी आई है, जोकि मंगलवार से बुधवार तक आम लोगों तक पहुंचना शुरु हो जाएंगी। नए नोट के सर्कुलेशन के बाद भी पुराने 100 के पुराने नोट चलते रहेंगे।

 

आरबीआई सूत्रों ने बताया कि लैवेंडर कलर के नए नोट बीते बुधवार को सबसे पहले स्टाफ में बांटे गये। इसके बाद गुरुवार को एसबीआई मुख्य शाखा में नोटों को भेजा गया। नोटों को एसबीआई मुख्य शाखा से अन्य बैंकों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चेस्ट करेंसी से किस शाखा में कितने रुपये भेजे जाने हैं, इसकी सूची तैयार कर ली गई है। गौरतलब हो कि इस साल 19 जुलाई को आरबीआई ने पहली बार 100 रुपये के नए नोट की फोटो जारी की थी।

ऐसा दिखता है नया नोट

सौ रुपये के नए नोट के पिछले हिस्से पर यूनेस्को की विश्व स्मारक सूची में शामिल गुजरात के पाटण स्थित रानी की बावड़ी दिखाई देगी। हल्के जामुनी रंग वाले नए नोट में दो दर्जन से अधिक सिक्योरिटी फीचर हैं।

पुराने नोटों से आकार में छोटा

100 के नए नोट का साइज पुराने नोटों से छोटा है। इसका रंग लैवेंडर (हल्का जामुनी) है। इसकी छपाई में स्वदेशी स्याही का इस्तेमाल किया गया है। नया नोट 66 x 142 एमएम के आकार का है। इस नोट पर गवर्नर उर्जित पटेल के साइन हैं।