Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी अभी : सर्वे का दावा, जापान में बहुमत से जीत सकते हैं मौजूदा PM शिंजो अबे

जापान के आगामी आम चुनावों में मौजूदा प्रधानमंत्री शिंजो अबे भारी बहुमत से जीत सकते हैं। एक हालिया सर्वे में दावा किया गया है कि टोक्यो के मशहूर गवर्नर द्वारा स्थापित नई पार्टी के प्रति जनता का रुझान घटने के कारण ऐसा हो सकता है।
अबे की रूढ़िवादी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) 22 अक्तूबर को होने वाले चुनावों में 465 में से 303 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। इस सर्वे को मैनीची शिंबुन ने कराया था। वहीं एलडीपी की सहयोगी कोमीटो 30 से अधिक सीटें जीत सकती है। सर्वे में दावा किया गया है कि सत्ताधारी शिंजो अबे की पार्टी का गठबंधन बहुत ही आसानी से दो-तिहाई बहुमत निचले सदन में हासिल कर लेगा।
अगर 63 वर्षीय अबे को दो-तिहाई बहुमत मिल गया तो वे जापान के शांतिवादी संविधान में बदलाव कर सकेंगे। इससे पहले अबे ने स्वयं सहायता समूहों को पूर्ण सेना में तब्दील करने के लिए अमेरिका द्वारा लागू कानून में बदलाव की बात कही थी।