Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इन राशि वालों को होगा आज धनलाभ, जानिए अपना राशिफल

आज 1 मार्च 2017 और वार- बुधवार है। जानिए आज का राशिl_rashi-1488336033 (2)फल

मेष

विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में आशातीत सफलता मिलेगी। यात्रा में स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। सम्मान का लाभ मिलेगा।

वृष

व्यावसायिक व पारिवारिक समस्याओं के कारण काम में मन नहीं लग पाएगा। परिजनों और अधिकारियों की अनुकंपा मिलेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखनी होगी।

मिथुन 

दूसरों पर आश्रित होने से हानि या परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर वाणी पर संयम रखें। आर्थिक विवादों से बचकर रहें।

कर्क

धनलाभ के साथ मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। संतान के कार्यों पर धन खर्च होगा।

सिंह

कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से जुड़े कार्यों में सतर्कता जरूरी रहेगी। घर व व्यावसायिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। गोपनीयता बनाकर रखेंगे तो शुभ परिणाम मिलेंगे।

कन्या

क्रोध व चिड़चिड़ाहट पर नियंत्रण रखें। निवेशित धन की हानि से निराशा की स्थिति बनेगी। विरोधी से सावधान रहना होगा।

तुला

प्रसन्नता का वातावरण होगा। व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता बनेगी, संबंधों में परस्पर विश्वास बढ़ेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा।

वृश्चिक

सही दिशा में किए गए प्रयासों की बदौलत कार्यक्षमता बढ़ेगी। व्यापार व्यवसाय में नए अनुबंध होंग तथा लाभ होगा।

धनु

समाज के लिए दिए गए आपके श्रेष्ठ योगदान के लिए पारितोषित और सम्मान मिलेगा। सहयोगियों को भी समान अवसर देने होंगे।

मकर

व्यवसाय में सिद्धहस्तता से लाभ मिलेगा। महत्वाकांक्षाएं बढ़ाने के कारण परिणाम से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे।

कुंभ

प्रेम में अनसुलझे सवाल मन को विचलित करेंगे। सामाजिक दबाव में अपने निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है।

मीन

स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। नए लोगों से सामंजस्य में समस्या होगी। वाणी की मोहकता कठिनाइयों में सहायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.