Lakhimpur/Dev Srivatava: सदर कोतवाली के गांव गुलरीपुरवा निवासी 25 वर्षीय मनोज कुमार शुक्रवार को थाना खीरी के गांव मंझरा गौरिया स्थित अपनी ससुराल पत्नी को विदा कराने गया था। पत्नी के विदा न करने पर वह वापस लौट रहा था। गुरुवार को उसकी गांव मंझरा गौरिया में पड़ा। मृतक के घर वालों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि सदर कोतवाली के गांव गुलरीपुरवा निवासी बिंद्रा प्रसाद ने तीन साल पहले अपने पुत्र मनोज कुमार की शादी थाना खीरी के गांव मंझरा गौरिया से की थी। शुक्रवार को मनोज कुमार अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों ने शनिवार को पत्नी को विदा करने से इंकार कर दिया, जिस पर वह शाम को घर के लिए वापस चला। शनिवार की सुबह उसका शव उसी गांव में पड़ा देखा गया। उन्होंने बताया कि शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं है। जांच में पता चला है कि उसने गांव में अत्यधिक शराब पी थी। हालांकि मृतक के परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।