T20 वर्ल्ड कप के बाद भारत के लिए पहला मैच खेलने उतरे हार्दिक पंड्या बैट से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, पारी की आखिरी गेंद पर उन्होंने दिनेश कार्तिक को स्ट्राइक नहीं दी थी। 5वीं गेंद पर उनके पास एक रन लेने का मौका था, लेकिन उन्होंने दिनेश कार्तिक को इनकार कर दिया था। फैंस को यह बात नागवार गुजरी। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस ने हार्दिक पंड्या को ट्रोल किया है। कुछ ने तो उन्हें घमंडी भी बताया है। आइए देखें किस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है…
Bad attitude by Hardik pandya for not giving strike to Dinesh karthik, doesn't know how to respect senior.
Lol hitting on flat decks of 55m shorter long on boundary and consider himself oversmart, dream for him to finish game like DineshKarthik did in Nidhas trophy.#INDvsSA
— Johns. (@CricCrazyJ0hns) June 9, 2022
हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया में काफी वक्त बाद वापसी की,दोनों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में हुए पहले टी20 में टीम में जगह मिली, हार्दिक ने तो इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और आईपीएल 2022 के अंदाज में बल्लेबाजी की,हार्दिक ने 12 गेंद में 250 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से नाबाद 31 रन ठोके और टीम इंडिया को 200 रन के स्कोर के पार पहुंचाने में अहम रोल निभाया। हार्दिक की ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी देख फैंस काफी खुश हुए. लेकिन, भारतीय पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ एक ऐसी हरकत कर दी, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। आखिर पंड्या ने कार्तिक के साथ ऐसा क्या किया? जिसकी वजह से फैंस का गुस्सा फूट पड़ा, आइए आपको बताते हैं।