सिरसा (सतीश बंसल ) राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा (इंडिया ) मेघ सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता कांटेवाल ने महिला कार्यकारिनी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्षो की नियुक्ति में गांव लखुआना की प्रियंका आलड़िया पुत्री सोहन लाल को जिला सिरसा की महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है और उन्हें कार्यकारिनी का जिला स्तर पर विस्तार करने के लिए कहा गया हैं। प्रियंका को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए ममता कांटेवाल ने उन्हें वधाई भी दी है।
अपनी नियुक्ति के लिए जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका आलड़ीया ने राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा (इंडिया ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह पावन, पूर्व राज्य मंत्री मध्य प्रदेश ,राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघ सेना एस एस ग्रोवर व् राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग , प्रमिला एस कुमार और महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता कांटेवाल का आभार जताया है और उन्हें विश्वास दिलाया है कि उनकी जो ड्यूटी लगाई गई है वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे