Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दूषित पर्यावरण के कारण बढ़ती समस्याओं पर वार्ता आयोजित की

सिरसा, 04 जून।(सतीश बंसल ) सी.एम.के. नेश्नल कन्या महाविद्यालय, सिरसा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा प्राचार्या डॉ॰ नीना चुघ की अध्यक्षता में पर्यावरण विभाग, लीगल लिटरेसी सैल व एक्सटैंशन एक्टीविटी विभाग के संयुक्ततत्वाधान में आई.एम.ए. सिरसा के सदस्यों द्वारा पर्यावरण दिवस पर समाज में दूषित पर्यावरण के कारण बढ़ती समस्याओं पर वार्ता आयोजित की गई।

इस दौरान डॉ॰ जी.के. ंअग्रवाल ने पैदल चलने व साइकिल यात्रा से पर्यावरण व स्वास्थ्य संबंधी फायदे बताए। डॉ॰ गार्गी मुंजाल ने प्लास्टिक या प्लैनेट विषय पर चर्चा की। डॉ॰ आशीष खुराना, प्रधान आई.एम.ए. एवं डॉ॰ आशीष अरोड़ा भी इस समारोह में उपस्थित थे। प्राचार्या महोदया ने समारोह के अन्त में अतिथियों को पौधा भेंट कर धन्यवाद किया। कार्यक्रम में श्रीमती बबीता मल्होत्रा, श्रीमती संगीता नंदा, डॉ॰ अनु कथूरिया व सुश्री अमन मान भी मौजूद थे।