प्रियंका गांधी आज लखीमपुर पहुंची जहां हिंसा में मारे गए किसानों के लिए अंतिम अरदास हुआ। इस अरदास में मृतक किसानों को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।
प्रियंका गांधी के खिलाफ लखनऊ से लेकर लखीमपुर तक बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे। इन पोस्टरों पर कांग्रेस सरकार में हुई 1984 सिख दंगे का जिक्र किया गया था।
गौरतलब है कि पिछले दिनों लखीमपुर खीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा किसान के बीच हुई झड़प में 8 लोगों की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने के कारण यहां राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। सभी लोग इसमें अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हुए हैं।
कांग्रेस पार्टी,भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते हुए आरोपी आशीष मिश्र के पिता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने की मांग कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी राजनीतिक पलटवार करते हुए राजस्थान तथा पंजाब में हुए दलित हत्या की याद दिला रही है।
प्रियंका गांधी तथा अन्य विपक्षी नेता लखीमपुर खीरी पहुंचे तथा मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी।
प्रियंका गांधी के आगमन पर लगे होल्डिंगओं में क्या-क्या लिखा गया था आइए जाने –
नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति-
खून से भरा है दामन तुम्हारा
तुम क्या दोगे साथ हमारा
नहीं चाहिए साथ तुम्हारा
सरदार परविंदर सिंह
नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति-
नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति-
जिन लोगों ने 1984 का कत्लेआम किया
उनका साथ नहीं चाहिए
हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे है.
दंगाइयों का साथ नहीं चाहिए.
नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति-
1984 के सिक्कों के नरसंहार के जिम्मेदार
आज सिखों के जख्मों में नमक ना डालें.