Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

झारखंड : 12 जिलों में नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज

रांची। झारखंड के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के 12 जिले में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। झारखंड में लगातार कोरोना से जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। कोरोना के 108 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को अबतक कोरोना के 55 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले से एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 346038 हो गयी है। जबकि अबतक टोटल 10298110 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें 555 सक्रिय केस हैं। 340365 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5118 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.36 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.