Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

08 अप्रैल:जानिए किस राशी वालों को मिलेंगी नयी जिम्मेदारियां

मेष:व्‍यापार के निर्णय सोच समझकर लें। निवेश की जोखिम न लें। नौकरी में नई जिम्‍मेदारी मिल सकती है। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा। सेहत उत्‍तम।

वृषभ:निकट संबंधियों के साथ रिश्‍तों में खटास आ सकती है। अधिकारी आपसे असंतुष्‍ट रहेंगे। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

मिथुन:रचनात्‍मक कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी। अधिकारी आपके काम से संतुष्‍ट रहेंगे। लोग आपके फैसलों की प्रशंसा करेंगे। व्‍यापार में प्रतिस्‍पर्धा बढ़ सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अच्‍छे अवसर मिलेंगे।

कर्क:सहकर्मी आपसे ईर्ष्‍या व द्वेष रखेंगे। किसी से वाद विवाद हो सकता है। प्रेमियों के बीच गलतफहमी उत्‍पन्‍न हो सकती है। पैतृक संपति प्राप्‍त होने के योग हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। सेहत सामान्‍य।

सिंह:भागीदार व सहकर्मी पर भरोसा करना भूल हो सकती है। घर परिवार में शांति व सौहाद्र का वातावरण रहेगा। आर्थिक स्‍िथति सामान्‍य रहेगी। संपत्ति संबंधी मसले हल होंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। सेहत उत्‍तम।

कन्या:ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्‍त होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के दौरान किसी महत्‍वपूर्ण व्‍यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भूमि, भवन के काम बनेंगे। निवेश लाभदायक।

तुला:कामकाज का अतिरिक्‍त दबाव रहेगा। संतान की चिंता रह सकती है। वरिष्‍ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्‍न रहेंगे। नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। दांपत्‍य जीवन सुखमय रहेगा। मित्राें का सहयोग मिलेेगा।

वृश्चिक:भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्‍न रहेगा। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्‍व बना रहेगा। निवेश से लाभ।

धनु:संतान पर शिक्षा के लिए ज्‍यादा दबाव नहीं बनाएं। समाज में मान प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। आत्‍मविश्‍वास व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। यात्रा सुखद।

मकर:जल्‍दबाजी में कोई काम नहीं करें। किसी महत्‍वपूर्ण व्‍यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। प्रेमी कहीं घूमने जा सकते हैं। रोचक साहित्‍य को पढ़ने में रुचि रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। निवेश न करें।

कुम्भ:स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र में आपका वर्चस्‍व बढ़ेगा। आजीविका में बढ़ोतरी के लिए कुछ ठोस निर्णय लेंगे। विद्यार्थी अपने अध्‍ययन को गंभीरता से लेंगे। संतान की शिक्षा पर व्‍यय होगा।

मीन:मन में सकारात्‍मक विचाराधारा का जन्‍म होगा। बुजुर्गों के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रहेगी। रुके काम गति पकड़ेंगे। कोर्ट केस में विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। सहकर्मी काम में व्‍यवधान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।