Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सर्दियों में ऐसे दिखें फैशनेबल

ठंड की शुरूआत होते ही हमारे गरम उनी कपड़ो की डिमांड बढ़ जाती है। सर्दियों में फैशन का अपना अलग ही मजा होता है। सर से पांव तक हमारे पास ढ़ेर सारी च्वायस होती है हर उम्र के लोग अपने को स्मार्ट लुक दे सकते हैं। इन सर्दियों में कौन से फैशन आप ट्राई कर सकतीं हैं बता रहीं हैं फैशन एक्सपर्ट ‘ऋतु खरे’..

लांग कुर्तियां

जो लोग आफिस जाते हैं उनके लिये सबसे आरामदेह पोशाक होती है। मार्केट में कई वैराइटी और डिजाइन की लांग कुर्तियां आसानी से उपलब्ध हैं। लांग कुर्तियों के साथ लैंगिंग और जीन्स बहुत आरामदायक होता है।

long-kurti
                                लॉन्ग कुर्ती

केप

वूलेन कश्मीरी केप सर्दियों में एक फैशनेबल पोशाक है जो आप जीन्स, स्कर्ट, वूलेन सूट के उपर भी पहन सकती हैं। रेशम की कढ़ाई, क्रोशिया वर्क, जरी वर्क, के केप बहुत स्मार्ट और सुन्दर लगते हैं।

cape
                                             केप

स्वीटर और कार्डिगन

स्वीटर और कार्डिगन भी आप जीन्स, पैन्ट, ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं। हाई नेक, बड़े कालर, राउंड नेक, फ्रन्ट ओपेन हर प्रकार के स्वीटर और कार्डिगन बाजार में उपलब्ध हैं। आप अपनी इच्छानुसार इनका प्रयोग कर सकती हैं।

स्वेटर
                                                स्वेटर

लांग कोट

लांग कोट हमेशा से एक सर्दियों की ग्रेसफुल पोशाक है। आप इसे साड़ी, जीन्स, पटियाला किसी के साथ भी पहन सकती हैं। दो बटन, 6 बटन, लांग कालर, पीटर पैन कालर आदि कई तरह के कोट मार्केट में उपलब्ध हैं।

लॉन्ग कोट
                                                              लॉन्ग कोट

लेदर जैकट

कैमल लैदर, ब्लैक लैदर, आफवाइट, मैरून, हरा, गुलाबी, नारंगी सभी रंगों में जैकेट उपलब्ध हैं। वेस्ट लेंग्थ और लांग जैकेट दोनो ही फैशनेबल लगते हैं। आप अपने ड्रेस के अनुसार इन्हें पहन सकती हैं जोकि इन्हें एक रिच लुक देता है।

leather-jacket
                                                    लेदर जैकेट

स्टोल

सर्दियों में स्टोल का अपना बहुत महत्व होता है। नीटेड, वीविंग, क्रोशिया और स्टेचेबल स्टोल बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। आप इन्हें किसी भी डेस के साथ ले सकती हैं जो आपको स्मार्ट और टेंडी लुक देगा।

stole
                                                           स्टोल

कैप

कैप आपको भीड़ में अलग एवं जुदा दिखाता है। अलग स्टाइल और फैब्रिक्स की कैप टेन्डी लगती हैं। हर उम्र की महिलायें इन्हें अपनी चॉइस के अनुसार पहन सकती हैं और आप इन ठंडी हवाओं से बचने के साथ फैशनेबल और स्मार्ट भी लगेंगी।

                                      कैप

Leave a Reply

Your email address will not be published.