Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अखिलेश ने शिवपाल को किया बर्खास्त,सपा में घमासान जारी

      समाजवादी पार्टी में सियासी घमासान जारी है | इस घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है | साथ ही अखिलेश ने शिवपाल और अमर सिंह के करीबियों पर भी कार्रवाई की है | 

    अखिलेश ने नारद राय, शादाब फातिमा और ओमप्रकाश को भी कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है| इन मंत्रियों की बर्खास्तगी से संबंधित चिट्ठी गर्वनर राम नाइक को भेज दी गई है| 

     akhilesh-1

        ख़बरों के अनुसार, अखिलेश ने विधायकों समेत 415 नेताओं के साथ मीटिंग भी की। मीटिंग का मकसद यह परखना था कि अखिलेश के साथ कितने विधायक हैं। गायत्री प्रसाद प्रजापति भी मीटिंग में शामिल थे, लेकिन उन्हें आने का न्यौता नहीं मिला था. बर्खास्त मंत्री राज किशोर सिंह और मनोज पांडे सीएम मीटिंग में शामिल नहीं थे|   

    अखिलेश ने अमर सिंह को निशाना बनाते हुए विधायकों से कहा कि हमें तोड़ने वालों से दूर रहना है | पार्टी के विघटन की ख़बरों का खंडन करते हुए अखिलेश ने कहा कि पार्टी में ऐसी कोई स्थिति नहीं हैं |

अखिलेश ने क्या कहा :
  1. अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी हमेशा मेरे नेता रहेंगे।
  2. उन्होंने कहा कि वह सपा सुप्रीमों को जन्दिन से पहले एक्सप्रेस वे का तोहफा देंगे।
  3. इसके साथ ही सीएम ने कहा कि अमर सिंह ने घर में आग लगाने का काम किया है।
  4. अमर सिंह और उनका साथ देने वालों पर एक्शन जरूर होगा।
  5. अखिलेश ने कहा कि हम पार्टी नहीं तोड़ेंगे, साजिस करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।
  6. उन्होंने कहा कि रथ भी चलेगा और रजत जयंती के कार्यक्रम में भी जाऊंगा।
सीनियर लीडर्स की मीटिंग जारी :
    इस घमासान में सीनियर लीडर्स की मीटिंग मुलायाम के घर पर जारी है |जिसमें नरेश अग्रवाल,किरणमय नंदा,रेवती रमण सिंह,शिवपाल सिंह यादव,बेनी प्रसाद वर्मा और विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय शामिल हैं और इस डैमेज कण्ट्रोल करने में लगे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published.