Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फिर हिली जापान की धरती, आया 6.1 तीव्रता का भूकंप

हांग कांग। जापान में शनिवार को नाजे से 169 किलो मीटर उत्तर-पश्चिम में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र 29.3349 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 128.1371 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 242.18 किलो मीटर की गहराई में था।

गौरतलब हो कि पिछले कुछ वर्षों में भूकंप आने की संख्या में इजाफा हुआ है। लगभग हर सप्ताह अलग-अलग देशों से भूकंप की खबरे आ रही हैं। बीते गुरुवार को पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर स्‍केल पर इनकी तीव्रता 6.0 मापी गई थी।

इससे पहले अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया में लगातार दूसरे दिन आए भूकंप के तेज झटके दर्ज किए गए थे। बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे आए 7.1 तीव्रता के भूकंप से कई इमारतों व सड़कों में दरारें आ गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस दौरान गैस पाइप फटने से कई घरों में आग लग गई थी। बीते दो दशक में आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था।