Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नाभा जेलब्रेक: यूपी के शामली से परमिंदर गिरफ्तार और हथियार भी बरामद

नाभा(पंजाब) की हाई सिक्याेरिटी जेल में आज सुबह आठ बजे पुलिस की वर्दी में आए 8-10 हथियारबंद लोगों ने जेल पर हमला कर छह कैदियों को छुड़वा लिया है। करीब सौ राउंड हुई फायरिंग में अपराधियों ने दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। हमलावर खालिस्तानी आंतकवादी हरमिंदर सिंह मिंटू, विक्की गोंडर, गुरप्रीत सिंह, नीटू दयोल, विक्रमजीत बिक्का और अमन सिंह टोडा को छुड़ा ले गए। हरमिंदर सिंह मिंटू खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) का मुखिया बताया जा रहा है। उधर, उत्तर प्रदेश के शामली से आतंकियों को जेल से भगाने में वाले हमलावरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है|2q

पंजाब(नाभा)जेल ब्रेक में पुलिस को पहली सफलता यूपी के शामली से मिली है। यूपी के एडीजी (लॉ ऐंड आर्डर) दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि परमिंदर सिंह को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया । उसके पास से काफी मात्र में हथियार और एक एसयूवी भी बरामद हुई है।

1q

परमिंदर की गिरफ्तारी के बाद यूपी के डीजीपी जावीद अहमद ने शामली पुलिस को ट्वीट कर बधाई भी दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.