Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मण्डल रेल प्रबन्धक ने किया निरिक्षण

गोरखपुर/लखनऊ:

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक विजयलक्ष्मी कौशिक ने मण्डल के अधिकारियों के साथ नकहाजंगल स्टेशन का निरीक्षण किया।
इस दौरान मण्डल रेल प्रबन्धक ने मालगोदाम आफिस, प्लेटफार्म, शेड्स, आर.पी.एफ पोस्ट, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व जल-निकासी तथा रेलवे कालोनी का निरीक्षण किया तथा गुड्स साइडिंग उपस्थित व्यापारीगणों से उनकी समस्याऐं सुनी और संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं के निर्वारण हेतु निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने लेविल क्रासिंग्स का भी निरीक्षण किया।
      इसके बाद मण्डल रेल प्रबन्धक ने गोरखपुर छावनी-कुसम्ही स्टेशन के मध्य लेविल क्रासिंग्स स0 स्पेशल-157 का निरीक्षण किया तथा उन्होने संरक्षित व सुरक्षित रेल संचलन हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को संरक्षा के मापदण्ड को उच्चस्तर का बनाये रखने निर्देश दिया।