Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महाराष्ट्र में सामने आया जीका वायरस का पहला मामला, 50 वर्षीय महिला संक्रमित

नई दिल्ली। केरल के बाद अब महाराष्ट्र में भी जीका वायरस ने दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र के पुणे में 50 वर्षीय महिला जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को पुणे के लिए तीन सदस्यीय टीम रवाना कर दी है। इस उच्च स्तरीय टीम में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की महिला रोग विशेषज्ञ और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च के भी एक विशेषज्ञ शामिल हैं। यह टीम राज्य सरकार के साथ मिलकर हालात की समीक्षा करेगी और इस रोग को नियंत्रण करने के कारगर उपाय भी सुझाएगी।

बता दें कि महाराष्ट्र में जीका वायरस का पहला मामला है। 50 वर्षीय महिला जीका वाय़रस के साथ चिकनगुनिया से भी संक्रमित पाई गई है। महिला अब स्वस्थ हो चुकी है। उधर केरल में भी जीका वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। वहां अब जीका संक्रमित मरीजों की संख्या 63 हो गई है।