Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

खेत में मिला खून से लथपथ युवक,हमलावरों का पता नहीं

देव श्रीवास्तव

निघासन-खीरी।
दूर के रिश्तेदार संग घर से गया युवक दुर्गा पुरवा गाँव के निकट खून से लथपथ लहूलुहान हालत में घायल मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल से घायल युवक को ले सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गम्भीर होते देख चिकित्सकों ने उसे जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने मौके से धारदार हथियार सहित अज्ञात व्यक्ति की चप्पलें बरामद की हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक के साथ गये उसके बहनोई व हमलावरों कोई सुराग नही लग सका है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव रानीगंज निवासी अमरजीत सिह पुत्र संतोष सिंह गुरुवार रात अपने बहनोई जसविन्दर सिह पुत्र प्यारा सिह निवासी कुण्डा फार्म नत्थापुर शाहजहाँपुर के साथ लेटा हुआ था। इसी दरम्यान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसैया निवासी सुक्खा सिंह अपनी बाइक से आया और अमरजीत सिंह व जसविन्दर सिंह से दुबहा तक चलने के लिये कहा। कुछ देर बाद तीनों एक ही बाइक से उसके साथ चले गए।

15 दिन पहले दोनों साथ थे

शुक्रवार सुबह शौच गये ग्रामीणों को पड़ोस के गांव दुर्गापुरवा के ईदगाह के पास से जख्मी हालात में होने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही परिवार वालों ने वहाँ पहुँच कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौजूद लोगों के बयान लेने के साथ ही आनन फानन में उसे सीएचसी ले जा कर भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे लखीमपुर रेफर कर दिया है। इलाज के दौरान अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके साथ आये बहनोई को भी गायब कर दिया गया है और बताया कि सुक्खा सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे और बहनोई को धारदार हथियारों से घायल किया है। बहनोई की पिटाई करते हुए उसे साथ ले गए हैं। वहीं अमरजीत सिंह की माँ गुरमीत कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि सुक्खा सिंह उसकी बहन का नाती है और अमरजीत व जसविन्दर दोनों एक ही साथ दिल्ली मेट्रो में मजदूरी करते हैं। पंद्रह दिन पहले दोनो वापस रानीगंज आये थे। तीनों में कोई विवाद नही था। इस सम्बंध में कोतवाल अजय कुमार यादव ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई थी, मौके से एक बांका व एक जोड़ी चप्पल बरामद कर ली गई हैं। ससुराल आये युवक की तलाश की जा है गांव वालों के सहयोग से काफी खोजबीन भी की गई है लेकिन सफलता हाथ नही लगी है। पीड़ित परिवार से कोई तहरीर  नही मिली है।