Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूपी में 40 लाख कर्मचारियों की महाहड़ताल, सरकार ने लागू की ESMA

पुरानी पेंशन समेत कई मांगों को लेकर आज उत्तरप्रदेश में राज्य सरकार के करीब 40 लाख कर्मचारी हड़ताल पर है। जिसकों मध्यनजर रखते हुए योगी सरकार ने सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लगा दी है। सरकार की ओर से एस्मा लगाए जाने के बावजूद हड़ताल पर गए प्रदेश के तमाम सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा।

एस्मा लागू करते हुए सरकार ने सभी विभागों और निगमों में हड़ताल पर अगले छह महीने तक के लिए रोक लगा दी है। इस हड़ताल में करीब 150 संगठनों के 20 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक हफ्ते के हड़ताल पर हैं। वही राज्य सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस हड़ताल का असर परीक्षा, निर्वाचन और आवश्यक सेवाओं पर बिल्कुल नहीं पड़ना चाहिए। प्रदर्शन की संभावित जगहों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। बता दें कि एस्मा लगाए जाने के बाद हड़ताल को अवैध माना जाता है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के लिए एक साल तक की जेल सजा का प्रावधान है। वहीं लखनऊ जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार लखनऊ के सभी थाना क्षेत्रों के संबंधित एरिया मजिस्ट्रेटों की ओर से धारा 144 लगा दी गई है।