Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

40 हजार सैनिकों ने रात में पार किया बॉर्डर

इराकी आर्मी ने IS के चंगुल से मोसुल को छुड़ाने के लिए जंग छेड़ दी है। करीब 40 हजार सैनिक बॉर्डर पारकर शहर में घुस गए हैं।इस आर्मी ऑपरेशन में इराकी सेना, शिया मिलिशिया गुट, कुर्द लड़ाके और नाटो ग्रुप शामिल हैं। मोसुल में पिछले 13 साल में यह आर्मी की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 2003 में अमरीकी आर्मी ने सद्दाम हुसैन को हटाने के लिए जंग छेड़ी थी। 

1467728236
 अगर मोसुल शहर से भी आई.एस. का कब्जा हट जाता है, तो इराक के 10 फीसदी हिस्से पर ही इसका प्रभाव रह जाएगा। हालांकि, सीरिया में आईएस का प्रभाव अभी भी बरकरार है। इस बीच, आईएस ने जासूसी करने के आरोप में 58 साथियों को डुबोकर मार डाला।
फिर इन्हें जला दिया था। मोसुल इराक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इस पर कंट्रोल करने के लिए हमले की योजना कई महीने से बनाई जा रही थी। इस शहर में अभी भी आईएस के 7 हजार आतंकी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.