Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

 

गाजियाबाद। विजय नगर पुलिस में रविवार की रात में साउथ साइड ऑफ़ जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र से मुठभेड़ के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तर बदमाश औद्योगिक क्षेत्र से होकर अपने साथियों से मिलने जा रहा था। वह हापुड़ के दो लाख के इनामी बदमाश आसू गैंग का सक्रिय सदस्य है। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया हुआ था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार की रात में विजय नगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह एवं क्राइम ब्रांच की टीम कोट गांव राठी मिल चौराहा परचेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो युवक ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया पुराना बिजली घर अंबेडकर पार्क के पास रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए पुन: रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना जारी रखा। पुलिस ने की ओर से जवाबी फायरिंग की गई। जिसके फल स्वरुप एक बदमाश मनीष पुत्र धर्म सिंह निवासी दौलतपुर डिगरी थाना धौलाना हापुड़ को दबोच लिया। उसके पैर मैं गोली लगी है। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। घायल बदमाश को फ्लोरिश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया बदमाश मनीष पुत्र धर्म सिंह थाना विजय नगर के पेट्रोल पम्प में लूट के मामले में वाछिंत चल रहा था। उसने दो लाख के इनामी आशु के साथ मिलकर 23 सितम्बर को क्रॉसिंग पेट्रोल पंप की लूट की थी। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 02 खोखा, 02 जिन्दा कारतूस व बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध लूट, चोरी, पुलिस मुठभेड़ के लगभग 01 दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।