Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

16 अप्रैल: दैनिक राशिफल से जानिए कैसा होगा आपका दिन

1. मेष- आज विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। बीपी से परेशानी हो सकती है। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

2. वृष-  व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। प्रेम में तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है।हेल्थ से कष्ट संभव है। उड़द का दान करें।

3. मिथुन- धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। पीला रंग शुभ है।              

4. कर्क- आईटी तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह-  धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। गरीबों में वस्त्र का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।

6. कन्या- राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। हरा रंग शुभ है। बीपी से कष्ट हो सकता है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। 

7. तुला-  बैंकिंग  और मीडिया  फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे। लव लाइफ़ में दूरियां आपको  परेशान कर सकती है। हेल्थ से कष्ट संभव है। नीला रंग समृद्धि कारक है।                                

8. वृश्चिक – राजनीति  से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ आनन्दमय रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। हरा रंग प्रगतिकारक है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

9. धनु-  धार्मिक कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। श्री विष्णु जी की उपासना करें।

10. मकर- आई टी और मैनेजमेंट के लोगों को आज आफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बहुत बेहतर  रहेगा।

11. कुंभ – आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। पीला आपका शुभ रंग है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम पढ़ें ।

12. मीन – सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे।श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का व्यय होगा। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनामका पाठ करें।