Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोनाक्षी नहीं करेंगी अर्जुन के साथ फिल्म

   सोनाक्षी सिन्हा ने अर्जुन कपूर के साथ काम करने से मना कर दिया है। फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी फिल्म ‘मुबारकां’बनाने जा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर की दोहरी भूमिका है। फिल्म में अर्जुन के अपोजिट इलियाना डीक्रूज और अथिया शेट्टी को लिया गया है। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

   arjun-kapoor-latest-hairstyle-and-beard-with-dashing-look 

ख़बर है कि,फिल्म की अभिनेत्री के लिए पहले सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी। अर्जुन और सोनाक्षी ने एक साथ पहले फिल्म ‘तेवर’ में काम किया था जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अनीस ने सोनाक्षी सिन्हा को उनकी फिल्म के लिए अप्रोच करने की बात कही है और बताया कि किसी कारण से सोनाक्षी ने फिल्म को ना किया है। सोनाक्षी की ना के बाद इस फिल्म में इलियाना डीक्रूज और अथिया शेट्टी को फाइनल किया गया है।

   ‘मुबारकां’  एक फन फिल्म है जिसमें अनिल कपूर सिख के गेटअप में होंगे। फिल्म ‘मुबारकां’ की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। फिल्म में अमृता सिंह भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.