Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

11 फरवरी को लखनऊ आ रही प्रियंका, साथ होंगे राहुल, सिंधिया

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरी प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी बनने के बाद पहली बार राजधानी लखनऊ आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की 80 सीट पर फोकस किया है। बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी महासचिव नियुक्त करने के बाद मिशन उत्तर प्रदेश में लगा दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर हैं। अब राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलने की तैयारी में हैं। राहुल गांधी 11 फरवरी को प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ पहुंचेगे। इसके बाद प्रियंका गांधी चार दिन लखनऊ में डेरा डालेंगी। वह लखनऊ में 12,13 व 14 फरवरी को प्रमुख नेताओं से जिले वार समीक्षा करेंगी। राहुल गांधी 11 फरवरी को ही वापस लौट जाएंगे जबकि ज्योतिरादित्य प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारी में जुटेंगे। प्रियंका गांधी 23 जनवरी को पार्टी की महासचिव बनने के बाद पहली बार यूपी के दौरे पर आ रही हैं। उनके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया था। सिंधिया भी नया पदभार संभालने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंच रहे हैं। प्रियंका के लखनऊ दौरे की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। जब वह अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी तो कांग्रेस मुख्यालय तक रोड शो भी होगा। उनपर फूलों की बारिश भी की जाएगी।