Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

108 पार्थिव शिवलिंग का हुआ रुद्राभिषेक

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
 

वाईडी कालेज खेल प्रांगण में हुआ गौना पूजा 

दूल्हन की तरह सजाया गया पूरा शहर

मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने बहाई भक्ति की धार

महाशिवरात्रि पर शिव बारात के बाद मंगलवार को भगवान शिव का गौना भी हो गया। 108 शिवलिंग पर रूद्राभिषेक के साथ गौने की पूजा की शुरूआत हुई। रात भर चली भजन संध्या में हजारों भक्तों ने शिव गौने का आनंद लिया। 
  शिव सेना समिति द्वारा युवराजदत्त महाविद्यालय खेल प्रांगण में शिव गौने का आयोजन किया गया। मंगलवार की सुबह 51 वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा पार्थिव 108 शिवलिंगों का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद भव्य पूजन-अर्चन के साथ भगवान शिव का गौना हुआ। इस दौरान भारी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे। साथ ही भक्ति रसपान के लिए शिव गौने की संध्या को भजन संध्या बनाया गया। इसके लिए मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा को आमंत्रित किया गया था।
लक्खा अपनी टीम के साथ करीब नौ बजे वाईडीसी ग्राउंड पर बने स्टेज पर पहुंचे। लक्खा ने शिव भजनों का ऐसा समा बांधा कि लोग झूम उठे। हजारों की भीड़ मानों शिव भक्ति में लीन थी। इस दौरान लक्खा के शिष्यों ने भी उपस्थित भक्तों को अपनी संगीत से शिव भक्ति का रसपान कराया। कार्यक्रम में मुम्बई की झांकियों के माध्यम से शिवगणों को भावविभोर किया गया। पूरे आयोजन में बसपा नेता मोहन बाजपेई ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरा शहर रंगीन झालरों से सजा था। शहर की हर सड़क पर रोशनी मानों गौन की खुशी बयां कर रही थी। लाउड स्पीकर पूरे शहर में शिव भक्ति का रसपान करा रहे थे। इससे पहले शिव बारात का आयोजन सत्ता पक्ष द्वारा कराया गया था। इसके बाद शिव गौने का आयोजन होना जहां लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पहली बार हुए इस आयोजन ने शिव भक्तों को भक्ति का एक और रास्ता दिखा दिया है।