Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हर नजर को खत्म कर देता है फिटकरी और रूई का ये उपाय

आपने अक्सर नजर लगने की बात सुनी होगी। वैसे अब ये बात काफी आम भी हो गई है और हर घर में नजर उतारने के कई उपाय अपनाए जाते हैं। नजर लगने पर आंखों की निचली पलक का सूजना, शरीर में थकान आदि का अनुभव होता है। कई बार तो कुछ नजर ऐसी होती है, जो व्यक्ति को काफी परेशान करती है। जानिए इन नजर को खत्म करने का उपाय

रूई की बत्ती को तेल में डुबोएं और नजर लगे व्यक्ति के ऊपर के सात बार इसे उतारें। इसके बाद इस बत्ती को किसी सहारे में लटकार जला दें।

 

माना जाता है कि अगर व्यक्ति को नजर लगी है तो बत्ती भभक भभक कर जलने लगती है और जैसे जैसे उसकी आग शांत होती है, वैसे- वैसे व्यक्ति की नजर भी उतरने लगती है।
 

इसके अलावा एक छोटी सी फिटकरी को नजर से प्रभावित व्यक्ति के ऊपर से सात बार घुमाएं और फिटकरी को आग में डाल दें।

माना जाता है कि जैसे-जैसे फिटकरी जलने लगेगी। उसी तरह व्यक्ति पर नजर प्रभाव भी कम होने लगेगा।