Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्मृति ईरानी अमेठी के हर विधानसभा के यात्रियों को भेज रही कुंभ

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के 20 हजार लोगों को दुनिया के सबसे बड़े पर्व कुंभ का दर्शन कराएंगी। इसके लिए अमेठी में हर एक विधानसभा में दो बसों का इंतजाम किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कुंभ में जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बसों से ग्रामीणों को प्रयागराज पहुंचाया जाएगा, इसके बाद घर लाकर छोड़ा जाएगा। लेकिन, स्मृति ईरानी के इस कदम को चुनावी हथकंडा बताया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर अमेठी में काम कर रही संस्था उत्थान सेवा संस्थान ने लोगों को फ्री में कुम्भ स्नान कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए हर एक विधानसभा में दो बसों का इंतजाम भी किया गया है। इन बसों से अमेठी के लोगों को प्रयागराज लाया जाएगा और फिर स्नान के उपरांत घर पहुंचाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर स्मृति ईरानी द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों के जरिए आम लोगों को कुंभ मेले में जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। खोखली जुगत 2019 में काम नहीं आएगी : कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह का कहना है कि, 2014 लोकसभा चुनाव हारने के बाद वह चुनावी नैया पार लगाने के लिए मां-गंगा का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि उनकी यह खोखली जुगत 2019 में काम नहीं आएगी और वह चाहे कितने भी लोगों को गंगा स्नान करवा लें, उन्हें अमेठी में विजय नहीं मिलेगी।