देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
सत्ता परिवर्तन के बाद जिला पंचायत की कुर्सी को लेकर खींचातानी शुरू हो गई थी। जिसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने भारी गतिरोध के बीच इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद नवीन अध्यक्ष की खोज भारतीय जनता पार्टी करने लगी थी। शासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया के अर्न्तगत 16 अगस्त को पर्चा दाखिल करने का अंतिम दिन था। इस दौरान सिर्फ भाजपा समर्थित सुमन सिंह ने ही अपना नामांकन कराया। जिसके बाद उनका निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया है।
आपको बता दें कि, अध्यक्ष पद के लिए दो आवेदन पत्र खरीदे गए थे। परंतु सिर्फ एक ही नामांकन दाखिल किया गया, जो कि सुमन सिंह का था। भाजपा समर्थन प्राप्त होने के कारण कोई दूसरा दावेदार सामने नहीं आया। 19 अगस्त शासन द्वारा तय रूप रेखा के अर्न्तगत सुमन सिंह को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह के साथ सुमन सिंह जिलापंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगी। सुमन सिंह को निर्विरोध जिला पंचायत बननें पर जहां कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी का माहौल है।
वहीं भाजपा के कुछ विधायकांे ने उनको बधाई भी दी है।