Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

CISCE बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में खीरी की बेटी लिपिका ने किया इंडिया टॉप

देव श्रीवास्तव|

लखीमपुर खीरी।

सोमवार कि दोपहर जब CISCE बोर्ड  का रिजल्ट आया तो खीरी की एक बेटी ने पूरे देश में स्कूल सहित खीरी जिले का भी नाम रोशन किया। लखनऊ पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा लिपिका ने 99.5 प्रतिशत अंक पाकर इंडिया में टाॅप किया।


लखीमपुर के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी दीपक अग्रवाल की पुत्री लिपिका अग्रवाल प्री नर्सरी से ही लखनऊ पब्लिक स्कूल लखीमपुर में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। लिपिका के पिता व्यापारी हैं और उनकी माता हाउसवाइफ, अपनी इस उपलब्धि के पीछे लिपिका ने अपने विद्यालय व शिक्षकों का योगदान तो बताया ही साथ ही उन्होंने अपनी मां को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा भाई हर्ष इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। मां ने हर मौके पर अपनी बेटी का साथ दिया। लिपिका घर में जब पढ़ाई करती थीं तो उनकी मां उनका पूरा ख्याल रखती थीं। लिपिका ने बताया कि वे डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसके पीछे की मंशा के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के समय में वह तरह-तरह की बीमारियों से आम लोगों को जूझते हुए देख रही हैं। वे सोचती हैं कि डॉक्टर बनकर वह लोगों की हर संभव मदद कर पाएगी। उनका मानना है कि डॉक्टर को लोग भगवान मानते हैं। ऐसे में वे डॉक्टरी पेसा अपना कर समाजसेवा भी कर पाएगी। पढ़ाई करने वाले और बच्चों को टिप्स देते हुए लिपिका ने कहा कि जरुरी नहीं है कि 24 घंटे पढ़ाई की जाए, जरुरी यह है कि पढ़ाई के लिए जितना भी समय आप निकाला जाए, वह वक्त एकाग्र मन से सिर्फ पढ़ाई की जाए। लिपिका के इंडिया टॉप करने की खबर पाकर प्रिंसिपल व पूरे विद्यालय प्रबंधन सहित सभी शिक्षकों ने लिपिका को बधाई और आशीर्वाद दिया। लखनऊ पब्लिक स्कूल के मीडिया प्रभारी अतुल सक्सेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लिपिका शुरू से होनहार रहीं हैं। उन्होंने अभी तक अपनी मेहनत से वह सब हासिल किया जो वह हासिल करना चाहती थीं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की ओर से लिपिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेरों बधाइयां दी।