Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सिक्किम विवाद के बीच चीन में एससीओ की बैठक में शामिल हुआ भारत

india-china-flag-650_101812121555भूटान के क्षेत्र को लेकर सिक्किम सीमा पर विवादों के बावजूद भारत ने शनिवार को चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लिया। 
चीन के वर्चस्व वाले इस सुरक्षा समूह में भारत और पाकिस्तान के पूर्ण सदस्य बनने के बाद एससीओ की यह पहली बैठक है। चीन, भारत और रूस समेत शंघाई सहयोग संगठन के सात सदस्य देशों ने उत्तरीपूर्वी चीन के लिऑनिंग प्रांत के डालियान में बृहस्पतिवार को सीमा नियंत्रण विभाग के प्रमुखों की बैठक में शिरकत की। 

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने एससीओ की डालियान बैठक में हिस्सा लिया। भारत और पाकिस्तान के अलावा एससीओ के अन्य सदस्यों में चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान हैं। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.