Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सिंह को देख कर भागा बाघ

देव श्रीवास्तव
मैलानी-खीरी।
  • दुधवा के बाघ को देख कर अच्छे-अच्छों के होश फाख्ता हो जाते हैं। पर यह पहला मौका था जब दुधवा के बाघ का सामना मैलानी के सिंह से हो गया। फिर होना क्या था।
  • बाघ ने नजर मिलाए बिना मौके से भागने में ही भलाई समझी। पढऩे वाले जरूर चौकेंगे। भला मैलानी में कौन सा सिंह आ गया। दरअसल हम बात कर रहे हैं मैलानी एसओ महेंद्र सिंह की।
  • मैलानी क्षेत्र में कई दिनों से एक बाघ दहशत का पर्याय बना हुआ है। 28 मार्च की शाम एसओ मैलानी गश्त पर थे। अचानक बाघ उनकी जीप के सामने आ गया।
  • अपने नाम के आगे लिखे सिंह की महत्ता को कायम रखते हुए महेंद्र सिंह ने भी पीछे हटाना गंवारा नहीं समझा। वह न केवल जीप पर बैठे रहे बल्कि अपने मोबाइल से बाघ की तस्वीरों को भी कैद किया। कुछ देर जीप के सामने खड़े रहने के बाद बाघ वहां से भाग गया।