Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सावधान: ना करें सोने से पहले इन आहार का सेवन, हो सकतें हैं बीमार

लॉकडाउन का समय चल रहा हैं और सभी अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में देखा जा रहा हैं कि लोगों की दिनचर्या बहुत अव्यवस्थित हो गई हैं।

कई लोग रात को सोने से पहले तक कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। आप इस दौरान क्या खाते हैं इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे भोजन के बारे में बताने जा रहे हैं इनका सेवन सेने से पहले करना आपको बीमार बना सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

चिप्स

रात को भूख लगे तो झटपट भूख भागने के लिए सबसे आसान है चिप्स का पैकेट खत्म कर देना, लेकिन चिप्स खाने में जितने आसान हैं, उन्हें रात में पचाना उतना ही मुश्किल काम है। प्रोसेस्ड फूड में भारी मात्रा में ग्लूटेमेट होता है, इससे नींद आने में परेशानी हो सकती है।

डार्क चॉकलेट

सोने जाने से पहले कई लोगों को चॉकलेट खाने की आदत होती है। वैसे भी चॉकलेट तो कई तरह से लोगों को बेहतर महसूस करने में मदद भी करती है। लेकिन अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं तो रात को सोने से पहले डार्क चॉकलेट खाने से परहेज करें। दर चॉकलेट में कैफीन मौजूद होता है। कैफीने आपके शरीर को जगाता है।

इसी के साथ डार्क चॉकलेट में Theobromine नाम का उत्तेजक पदार्थ होता है। इससे आपके दिल की धड़कन में भी इजाफा होता है। रात को अगर चॉकलेट कहानी ही है तो व्हाइट चॉकलेट खाएं।