Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपा कार्यकर्ताओ ने गरीबो को बांटे कम्बल,सरकार पर कसा तंज

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, पूर्व कस्ता विधायक सुनील कुमार भार्गव लाला, पूर्व विधायक विनय तिवारी व अध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह ने काव्या एजुकेशनल सोसाइटी के बैनर तले आज जनपद के विकास खण्ड पसगवां के ग्राम अलियापुर में अलियापुर के प्रधान विप्लव कुमार सिंह के साथ भीषण ठंड से गरीबो को राहत देते हुए लगभग 300 कम्बल बांटे।

इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि पूरे प्रदेश में हमारे छोटे छोटे बच्चे जोकि ठंड में स्कूल जाने को मजबूर है यह प्रदेश सरकार उनको अभी तक स्वेटर उपलब्ध नहीं करा पाई है क्या जब जाड़ा बीत जाएगा तब स्वेटर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में ठंड से लगातार मौतें हो रही हैं। प्रदेश सरकार के निकम्मे अधिकारी कमीशनबाजी के चक्कर में गीली लकड़ी का अलाव जलवा रहे हैं। भ्रष्टता के आकंठ में डूबी सरकार किसी भी तबके को राहत नहीं दे पा रही है।

निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह ने कहाकि प्रदेश में ठंड से अब तक 298 मौते हो चुकी है और प्रदेश सरकार सिर्फ इमारतों को भगवा रंग में पुतवा कर विकास का ढिंढोरा पिट रही है।


इस कार्यक्रम में निवर्तमान जिला सचिव राजपाल सिंह, शिवशंकर मनारए  तौला, अभय प्रताप सिंह बंटी, उमाशंकर वर्मा प्रधान, सुशील वर्मा प्रधान, पुष्पराग शुक्ला,अनु वर्मा, संजय वर्मा, अनुज कुमार सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, विशोक कुमार सिंह, पंकज सिंह, श्रवण शुक्ला, मुनेंद्र सिंह, प्रेम कनॉजिया व शिव कुमार मौजूद रहे।