Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

संरा महासचिव ने चीनी नागरिकों को नववर्ष की बधाई दी

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चीनी नववर्ष के मौके देश के नागरिकों के लिए बधाई संदेश भेजा।img_20170127122221

 उन्होंने चीन के नागरिकों को उनके चंद्र नववर्ष की बधाई दी, जो शनिवार 28 जनवरी से शुरू हो रहा है। अपने वीडिया संदेश में गुटेरेस ने कहा, “यह नई शुरुआत का प्रतीक है। यह ऊर्जा, दृढ़ता और जिम्मेदारी की मजबूत भावना पर बल देता है। ये प्रेरणादायक विशेषताएं संकट के समय में हमारे मार्गदर्शन में मदद करती हैं।”
गुटेरेस ने बुधवार रात को जारी वीडियो संदेश में 2017 को शांति का साल बनने का आह्वान करते हुए कहा, “हमें संघर्षो, मानव अधिकारों के हनन, गरीबी और अन्य संकटों से निपटने के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।”
चीन का चंद्र नववर्ष वसंत महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। चीन का यह सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.