Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

श्रीलंका ने 40 साल बाद नियुक्त किया पहला तमिल नौसेना प्रमुख

श्रीलंका ने 45 साल पहले शुरू हुए गृहयुद्ध के बाद पहली बार अल्पसंख्यक तमिल समुदाय के रियर एडमिरल ट्रेविस सिनिया को अपनी नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने 1982 में सेवा में शामिल हुए ट्रेविस को नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्ति दी।
 
श्रीलंका में गृह युद्ध जब अपने चरम पर था तब ट्रेविस ने गहरे समुद्र में एलटीटीई के जंगी जहाज को नष्ट करने में अहम भूमिका अदा की थी। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर बताया कि नौसेना प्रमुख के रूप में ट्रेविस की नियुक्ति 22 अगस्त से प्रभावी होगी।

ट्रेविस रिटायर्ड हो रहे वाइस एडमिरल रवि वीजेगुनारत्ने का स्थान लेंगे। 1960 के दशक मेें राजन कदिरगामर के बाद श्रीलंका नेवी की कमान संभालने वाले ट्रेविस दूसरे तमिल है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.