Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शारदा नदी में डूबी दो बच्चियां

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।

ब्लाक बिजुआ के शाहपुर ढकिया खुर्द गांव में बुधवार की देर शाम से उस समय से हाहाकार मचा हुआ है। जिस समय गांव वालों व परिवार वालों को अपने घर की तीन छोटी बच्चियों के शारदा नदी के पास खेलते समय डूब जाने की सूचना मिली। 

  जानकारी के अनुसार ढकिया निवासी विनोद कुमार की दो नाबालिग पुत्रियां राधा (7) व पूजा (4) अपनी बुआ की वेटी गौरवी (11) के साथ करीब तीन बजे सायं घर से कुछ ही दूरी पर बह रही शारदा नदी के किनारे खेल रही थीं। गांव में ही कल एक विवाह आयोजन के चलते पूरा गांव कार्यक्रम में व्यस्त था। यह तीनों लड़कियां नदी किनारे खिलवाड़ कर रहीं थीं। इसी बीच राधा व गौरवी ने पूजा को किनारे बैठने को कहा और खुद दोनों नदी में नहाने चली गयीं। काफी देर बाद जब गांव के कुछ लोग नदी किनारे पहुंचे तब पूजा को नदी किनारे रोते पाया। रोने का कारण पूछने पर पता चला कि नहाने गईं दोनों लड़कियां अभी वापस नहीं लौटी हैं। तब उनकी खोजबीन शुरु हुयी। थाना भीरा की पुलिस व राजस्व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। नदी में नावों व छोटे स्टीमर से गोताखोर व स्थानीय लोग नदी में लापता बच्चियों की तलाश में लगे हैं।