Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शहीद के घर पहुंचे राहुल और प्रियंका परिजनों को दिया हर संभव मदद का भरोसा

शामली। पुलवामा में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के शामली जिले के शहीद जवान अमित के घर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचें। दोनों नेता पुलवामा हमले में शहीद जवान के परिजनों से बात की और श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल ने कहा कि, इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। इसके बाद शहीद प्रदीप कुमार के घर पहुंचे। यहां पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद राहुल व प्रियंका गांधी वाड्रा ने परिजनों से बात की।

बता दें कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में शामली के जवान प्रदीप कुमार व अमित कुमार शहीद हो गए थे। बुधवार को शहीद अमित कुमार के घर पर तेरहवीं संस्कार व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। राहुल और प्रियंका के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। इसके बाद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा शहीद प्रदीप कुमार घर आए। शहीद के पिता, भाई से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इससे पहले प्रियंका और राहुल हाईवे स्थित एक ढाबे पर कुछ देर के लिए रुके जहां उन्होंने नाश्ता किया और ढाबे पर मौजूद लोगों से बात की। इस दौरान फेसबुक लाइव भी किया गया जिसमें राहुल और प्रियंका ढाबे पर लोगों से बात करते दिखे। ये सभी नेता ढाबे पर चाय पीने के बाद शामली के लिए रवाना हुए।