Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विवेकानंद जयंती पर सलेमपुर में हुआ खेलों का आयोजन

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को  निखारने के लिए नेहरू युवा संघर्ष समिति के तत्वाधान ने सलेमपुर स्थित खेल मैदान में बाल थ्रो बैडमिंटन व वालीबाल मैच का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा सहित राज किशोर पांडे उर्फ प्रहरी सहित मंडलाध्यक्ष राम प्रसाद कटियार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन अभिषेक कनौजिया ने किया।
विजयी खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिनमें महिला बैडमिंटन व थ्रो बाल में प्रथम स्थान रिया राज ने, बालीवाल में प्रथम रही टीम के खिलाड़ी पंकज, रोहित, अजयपाल, जय गुप्ता, पुरस्कृत किया गया। अतिथियों द्वारा  अपने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा गया। यह भी बताया गया कि विश्व धर्म सम्मेलन में जो कि शिकागो में हुआ था। उसमें स्वामी विवेकानंद जी ने भारत को विश्व पटल पर प्रख्यात किया था। उनके जीवन से यही प्रेरणा मिलती है। कि अगर कोई व्यक्ति कुछ हासिल करना चाहता है, तो उसे सिर्फ और सिर्फ खुद पर विश्वास होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अभिषेक कनौजिया ने सदर विधायक योगेश वर्मा से खेल मैदान की बाउंड्रीवाल व सोलर लाइट लगाने की अपील की। इस पर सदर विधायक योगेश वर्मा ने जल्द ही लगवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विद्योतमा वर्मा व नेहरू युवा संघर्ष समिति के उप सचिव शिवेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष अनुज वर्मा व सदस्य अमित कुमार व विशाल कूमार लोग  मौजूद रहे।