Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विवाहिता की हत्या कर शव छप्पर के बाहर फेंका

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
मैलानी थाना क्षेत्र की चौकी बांकेगंज के अंतर्गत आने वाले गांव प्रतापपुर में एक नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्मा करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के मायके पक्ष वालों ने दहेज की खातिर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई संदीप कुमार पुत्र नलवापुर थाना फरधान जिला खीरी ने पुलिस को तहरीर देते हुए लिखा कि उसने अपनी बहन रोहिणी (20) का विवाह 8 दिसम्बर 2016 को आदित्य कुमार पुत्र लल्लू निवासी प्रताप पुर थाना मैलानी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार किया था। विवाह में अपनी सामर्थ के अनुसार दान-दहेज भी दिया था परंतु इसके ससुरालजन फिर भी रूपयों की मांग करते रहे। उसने बताया कि आज मेरे पास 5रू30 बजे मृतका के पति ने फोन किया और बताया कि रोहिणी खत्म हो गई है। जब वह लोग सूचना पाकर रोहिणी की ससुराल प्रतापपुर पहुंचे तो वहां रोहिणी का शव घर में छप्पर के बाहर पड़ा हुआ था। मृतका के गले पर रस्सी से कसने के ताजे निशान भी दिख रहे थे। उसने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते हैं। ससुरालीजनों द्वारा रुपया देने में असमर्थ थे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रिषी देव सिंह हमराह बल के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गये। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला अशोक कुमार यादव व गोला तहलीलदार भी मौके पर आए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस ने घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रिषी देव सिंह ने बताया कि मृतका की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने स्पष्ट हो सकेगा। मामले की तफ्तीस शुरू कर दी गई है। मृतका के भाई संदीप ने मृतका के पति व ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुष्टि होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.