Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विदेशी जमीन पर आतंकी हमला, भारत के 32 शांति सैनिक हमले का शिकार

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ  कांगो  से भारत  के लिए बुरी खबर हैं। यहां के गोमा  शहर में किए गए धमाके का शिकार भारत  के 32 शांति सैनिक हुए हैं। अभी-अभी आ रही खबरों के मुताबिक, भारत से कोन्गो गए देश 32 शांति सैनिक आतंकी हमले का शिकार हुए हैं। ये जानकारी खुद यूएन मिशन ने दी है। इस धमाके में एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई।img_20161108024017

बताया जा रहा है कि ये धमाका भारत के शांति सैनिकों को निशाना बनाकर किया गया। यूएन मिशन के मुताबिक, अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
वारदात के करीब की मस्जिद के इमाम इस्माईल सलामु ने जानकारी देते हुए है कि इस हमले में कोन्गो को तीन सैनिक भी मारे गए हैं। जबकि भारत 32 शांति सैनिक घायल हो गए।
उन्होंने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि हमने अचानक बेहद तेज धमाके की आवाज सुनी, बाहर आकर देखा तो दिल को दहला देने वाला नजारा आंखों के सामने था।
बता दे कि करीब 18,000 यूएन सदस्य कोन्गो में हैं। यहीं पर साल 1996-2003 के दौरान धार्मिक दंगों के दौरान लाखों लोगों की मौत हुई थी। तब से आजतक दर्जनों सैनिक संगठन यहां पर मौजूद हैं।
बता दें कि 1990 के बाद पहली बार ऐसा है जब विदेशी जमीन पर भारतीय सैनिकों पर हमला हुआ हो। साल 1990 में श्रीलंका में भारतीय सैनिकों पर हमला किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.