Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वजन घटाने के लिए रोज खाएं आंवला, जानें इसके 10 बडे़ फायदे

amla221487150723_bigआंवला सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। उसका स्वाद खट्टा और कसैला होता है लेकिन वह काफी गुणकारी होता है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि एक आंवले में दो संतरे के बराबर विटामिन सी पाया जाता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है। 

आंवला के फल या जूस का आप सेवन करते हैं तो आपको विटामिन सी के अलावा जिंक, आयरन, कैरोटीन, फाइबर, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स आदी मिलते हैं।

आंवला के नियमित सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। एक नजर डालते हैं आंवला से होने वाले फायदों पर- 

1- आंवला खाने से आपके शरीर में प्रोटीन का स्तर अधिक होता और नाइट्रोजन संतुलित होता है, जिससे फैट कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। 

2- आंवला खाने से खून साफ होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के कारण आपकी त्वचा चमकती है। 

3- आंवले का जूस पेट से जुड़ी कई समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। कब्ज से राहत मिलती है। 

4- अगर आपके पेट में जलन होती है और गैस की समस्या है तो आंवला जूस पीना चाहिए। अगर एसिडिटी की समस्या है तो घी के साथ आंवला जूस दिन में दो बार लेने से राहत मिलती है।

5- आंवला का जूस आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। इससे आंख की रोशनी तेज होती है। आंखों में खुजली या आंख से पानी गिरने की समस्या दूर होती है। 

6- आंवला का जूस हार्ट के लिए काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से हार्ट के मसल्स मजबूत होते हैं जो खून को आसानी से शरीर में पंप करने में मदद करते हैं।  

7- अगर आप दिन में दो बार हल्दी और शहद के साथ आंवला जूस का सेवन करते हैं तो डायबिटीज नियंत्रित रहता है। इसमें पाया जाने वाला क्रोमियम ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है। यह इंसुलिन के स्राव को भी बेहतर करता है। 

8- आंवला जूस के सेवन से शरीर की गर्मी नियंत्रित रहती है। यह आपके शरीर को सूर्य के पराबैगनी किरणों से बचाता है।    

9- आंवला जूस में जोड़ों के सूजन को कम करने का गुण होता है। अर्थराइटिस के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए। पाचन तंत्र के टिशूज की भी यह रक्षा करता है।    

10- आंवला जूस में कैंसर प्रतिरोधक गुण भी पाया जाता है। इसका नियमित सेवन करने वाले कैंसर से बच सकते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।

इसके अलावा आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों के प्राकृतिक रंग को बरकरार रखते हैं और यह बालों के लिए प्राकृतिक कंडिशनर का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.