Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव 2019: मैनपुरी में मुलायम ने मंच पर माना मायावती का एहसान

मैनपुरी के सियासी रण में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन की संयुक्त रैली हो रही है। इसमें 24 साल बाद एक बार फिर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और मायावती एक साथ सियासी मंच पर हैं। गठबंधन की यह रैली क्रिश्चियन मैदान में रैली हो रही है। रैली में मुलायम ने कहा कि मायावती हमारे लिए वोट मांगने आईँ हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि आपके इस एहसान को कभी नहीं भूलूंगा। उन्होंने सपाई से कहा कि मायावती का बहुत सम्मान करना होगा। माया ने हमेशा हमारा साथ दिया है। मैनपुरी के मंच से मुलायम ने बड़ा एलान भी कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है। हर बार मैनपुरी के लोग हमें जिताते आए हैं। आखिरी चुनाव में भारी बहुमत और जिता देना। हर जीत से यह बड़ी होनी चाहिए।

नामांकन के बाद मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव की यह पहली रैली है। गठबंधन की रैली में रालोद मुखिया अजित सिंह नहीं आए हैं। मंच पर अखिलेश यादव और मायावती के भतीजे आकाश आनंद समेत दोनों पार्टियों के नेता भी मौजूद हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी जीत का स्वाद नहीं चखा है। मुलायम सिंह यादव 1996 में पहली बार सांसद बनकर कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार में रक्षा मंत्री बने थे। इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी में कई जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.