Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ साजिश करने में जुट गई: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और बीजेपी सरकार पर हमला बोला है उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ साजिश करने में जुट गई है। भाजपा राज में किसानों की हालत खराब है, नौजवानों के साथ धोखा हो रहा है।

अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों से जो वादे किए थे, किसी पर रत्ती भर खरा नहीं उतरी है। किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तो छोड़िये, उत्पादन लागत भी नहीं मिली। धान की खरीद नहीं हुई। गन्ना किसानों को बकाया देने में चीनी मिलें आनाकानी करती रहीं। तमाम स्थानों पर गन्ना किसानों को पर्चियां तक नहीं बंटी। कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। आलू किसान आज भी भटक रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी के जरिए पूरी अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। छोटा कारोबार बंद है। व्यापारी आज तक जीएसटी में रोज बदलते नियमों से नावाकिफ है और परेशानी में सिर धुन रहा है। जीएसटी की दरों में घट-बढ़ के चलते जनसामान्य भी उलझन में रहता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं न होती हों। मुख्यमंत्री ने सत्ता संभालते ही दावा किया था कि उनके राज में अपराधी या तो जेल में होंगे या प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे। हकीकत में सब कुछ उल्टा नजर आता है।

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए भाजपा सरकार में न तो क्षमता है और नहीं इच्छाशक्ति है। अब कमिश्नरी सिस्टम से कैसे कानून व्यवस्था लागू हो सकेगी? कहा कि लोग बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब उन्हें वोट से चोट करने का मौका मिलेगा।