Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लूज मोशन के समय इन चीज़ों से करें परहेज

हेल्थ डेस्क:

दस्त और पेट से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां उन लोगों को होती हैं जाक बाहर खाना खाते हैं। पेट में इंफेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार गलत खानपान की वजह से तो कई बार सफाई से नहीं रहने की वजह ये पेट से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। इंफेक्शन हो जाने से बार-बार मोशन होना, कमजोरी होना, उल्टी होना और कभी-कभी बुखार होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। 

• लूज मोशन के दिनों में मीठा खाने से परहेज करना चाहिए। केक, पेस्ट्री, कैंडी, चॉकलेट से पेट में गैस, दर्द और वॉटरी स्टूल की बनते हैं, जो लूज मोशन के दिनों में बहुत तकलीफ देता है।

• लूज मोशन में तीखा खाना खाने से परहेज करना चाहिए। तीखा खाना पेट में जलन पैदा करता है, जिससे दर्द व बार-बार टॉयलेट जाने की परेशानी होती है।  कैफीन खानो को अच्छे से पचने नहीं देता जिससे पेट में गैस की समस्या होने लगती है और लूज मोशन सहीं होने की बजाए अधिक होने लगते हैं।

• ऐसी स्थिति में  गोभी और पत्तागोभी नहीं खानी चाहिए क्योंकि इससे भी पेट फूलने और एसिडिटी की परेशानी ही होती है। दूध से बनी चीजों जैसे पनीर, दही, छाछ का सेवन भी ना करें क्योंकि इससे पेट फूलता है और गैस बननी शुरू हो जाती है।