Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में आई 180 अंक की गिरावट

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई है। कारोबार शुरु होते ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। गिरावट के इस माहौल में फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का तीस शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 179.63 अंक यानि 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,423.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का पचास शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 55.90 अंक यानि 0.54 प्रतिशत की गिरावट लेकर 10,305.40 के स्तर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि कल के कारोबार के दौरान तीस शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहा। 

कारोबार के दौरान यह 33,728.81 से 33,553.12 अंक के दायरे में रहा और अंत में 15.83 अंक या 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 33,602.76 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8.95 अंक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,361.30 अंक पर बंद हुआ।