Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लहसुन के दूध के हैं कई फायदे, एंटीबायोटिक का भी करता है काम

लहसुन से आपकी सब्जियां टेस्टी और चटपटी ही नहीं होती, इनसे आप कई सारी परेशानियों से भी बच जाते हैं। ये टेस्ट के साथ ही आपकी हैल्थ का भी पूरा खयाल रखता है।

l_garlic-milak-1483758279

लहसुन से आपकी सब्जियां टेस्टी और चटपटी ही नहीं होती, इनसे आप कई सारी परेशानियों से भी बच जाते हैं। ये टेस्ट के साथ ही आपकी हैल्थ का भी पूरा खयाल रखता है। सर्द मौसम में साइटिका का दर्द ज्यादा परेशान करता है। इससे छुटकारा पाना है तो आपको रेगुलर लहसुन का दूध पीना होगा। इससे साइटिक नसों में आई हुई सूजन और दर्द कम होगा और आपको आराम मिलेगा। 

इस दूध में इस कदर गुण हैं कि आप इससे अपने दर्द को दूर भगा सकते हैं। साइटिका एक ऐसा दर्द है, जो आज अधिकांश लोगों को हो जाता है। इसमें कमर से लेकर पैर की नसों तक में दर्द होता है। इसे ही साइटिक नर्व कहते हैं। कभी-कभी तो यह दर्द पैरों तक चला जाता है। साइटिका के दर्द को दूर करने के लिए लहसुन का दूध प्रभावी उपचार है।  

ये हैं फायदे 

लहसुन का दूध एक प्राकृतिक पेय है। इसके साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। इसका इस्तेमाल आमतौर पर आंत के परजीवी को मारने के लिए किया जाता रहा है।

साथ ही वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से लडऩे के लिए भी ये बेहतरीन एंटीबायोटिक का काम करता है। यह पेय नसों के दर्द में भी आराम दिलाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। 

पोषक तत्व

गार्लिक मिल्क में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन ए, मिनरल, प्रोटीन, एंजाइम्स आदि होते हैं इसमें। ये सभी बैक्टीरिया को अप्रभावी करने का काम करते हैं। ऐसे में दर्द में इस दूध का सेवन करें और स्वस्थ बने रहें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.