Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लड़कियां कब और क्यों अपने पार्टनर से करने लगती हैं बेवफाई, यहां मिलेगा जवाब

ये इश्क नहीं आसान बस इतना समझ लीजे, एक आग का दरिया है और डूब के जाना है… यह कहावत तो सुनी ही होगी। कहते हैं ये कहावत आशिकों के लिए काफी पॉपुलर है। आज की डेट में कपल्स के बीच प्यार होना आम बात है। लेकिन उससे भी ज्यादा आसान हो गया है उस प्यार से छुटकारा पाना। अक्सर लोग छोटी-छोटी बातों पर अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर लेते हैं। ब्रेकअप के बाद लड़के गर्लफ्रेंड की यादों को दूर करने के लिए उसके सारे मेसेज, फोटो, ई-मेल, नंबर आदि सब डिलिट कर देते हैं। लेकिन ब्रेकअप होने की वजह भी लड़कियों को ही माना जाता है। अधिकांश मामले ऐसे होते हैं जिनमें लड़कियां लड़कों को ब्रेकअप करने के लिए मजबूर कर देती हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक ताजा सर्वे में इस बात का खुलासा किया गया है। इस सर्वे में बताया गया है कि आखिर लड़कियां कब और क्यों बेवफा हो जाती हैं।

ताजा सर्वे के मुताबिक जो महिलाएं अक्सर ऑर्गैजम फील करने की बात स्वीकारती हैं वो सबसे ज्यादा अपने पार्टनर को धोखा देती है। सर्वे में कहा गया है कि इस तरह की महिलाएं अपने पार्टनर को कभी भी धोखा दे सकती हैं। अगर महिलाओं को अपने पार्टनर से वो सम्मान नहीं मिल रहा है जिसकी वो उम्मीद करती हैं तो ऐसी स्थित में वो अपने पार्टनर से दूर होने की कोशिश करती हैं।

सर्वे के दौरान ज्यादातर महिलाओं ने कहा कि रिलेशनशिप में पुरुष का व्यवहार काफी मायने रखता है। सर्वे में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने पार्टनर को धोखा दिया है तो इस पर उनका जवाब एक जैसा ही रहा। कुछ महिलाओं का कहना था कि अगर उनका पार्टनर उनकी देखभाल ठीक तरीके से करता है तो धोखे की संभावना कम हो जाती है। वहीं अगर वो उनकी इज्जत नहीं करता है तो फिर महिलाएं बेवफा होने में गुरेज नहीं करती।