Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखनऊ में निर्वाचन अधिकारी ने कहा ईवीएम ने हर बार सही परिणाम दिए

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम पर उठ रहे सवालों को लेकर आज राजधानी लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने कहा कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने सारी दलीलें सुनने के बाद यह बातें कही हैं। चुनाव से पहले चार बार इसकी चेकिंग होती है जिसकी सूचना सभी राजनीतिक दलों को दी जाती है। ईवीएम ने हर बार सही परिणाम दिए हैं। अब इस पर शक की कोई गुंजाइश नहीं है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक जनवरी से 31 जनवरी 2019 तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस बार प्रदेश में 45 लाख नए मतदाता बनें। अब मतदाताओं की संख्या 14 करोड़ 40 लाख हो गई है। इसमें,18 वर्ष के 12 लाख मतदाताओं को जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि ऐसे 23 लाख मतदाताओं का नाम लिस्ट से काटा गया है जिनका नाम दो जगह था। छूटे हुए मतदाता अभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा बताया कि स्वच्छ व स्वस्थ इलेक्शन की तैयारी की जा रही है। वीआईपी लोगों को बूथ से जोड़कर जिम्मेदारी निभाने को कहा गया है। इस बार चुनाव में वीवीपैट का इस्तेमाल होगा।