Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रेप में नाकाम युवक ने 8वीं की छात्रा को जिंदा जलाया, पीडिता की हुई हॉस्प‍िटल में मौत…

कौशांबी.यहां रेप में नकाम रहने पर एक युवक ने 8वीं की छात्रा को जिंदा फूंक दिया। इलाज के दौरान इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में लड़की की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।रेप में नाकाम युवक ने 8वीं की छात्रा को जिंदा जलाया, पीडिता की हुई हॉस्प‍िटल में मौत...

मिट्टी का तेल छिड़कर किशोरी को जलाया

– कोखराज इलाके के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के मां-बाप सोमवार को ननिहाल चले गए थे। लड़की अपनी दादी के साथ घर पर ही थी। रात के करीब 9.30 बजे वो खाना खाकर आंगन में सो रही थी। उसकी दादी दूसरे कमरे में सो रही थी। 
– इसी बीच पड़ोस का रहने वाला युवक मान सिंह दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया। परिजनों के मुताबिक घर के भीतर आते ही मान सिंह ने किशोरी को जबरन एक कमरे में खींच लिया और उसका रेप करने की कोशिश की। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो वो गुस्से में आ गया और रसोईं में रखे गैलन से मिट्टी का तेल छिड़कर किशोरी को आग के हवाले कर दिया। 
– किशोरी की चीख सुनकर बगल के कमरे में सो रही उसकी दादी की नींद टूट गई और जब उसने उठकर देखा तो लड़की आग की लपटों से घिरी जान बचाने को चीख रही थी। 
– उसकी दादी ने शोर मचाना शुरू किया तो मान सिंह ने वृद्ध दादी को भी लात-घूसों से पीटा। इसके बाद मान सिंह धमकी देते हुए फरार हो गया।

अस्पताल में हुई किशोरी की मौत

– इसबीच शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
– परिजनों ने एसआरएन के बजाय किशोरी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार भोर उसने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात घर पहुंचा तो घर-परिवार में कोहराम मच गया। 
– घटना के बाद से आरोपित युवक मान सिंह घर में ताला बंद कर कुनबे समेत फरार हो गया। दरिंदगी की इस वारदात से इलाके में सनसनी है। 
– सीओ अंशुमान मिश्र ने कहा- ”आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.