Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राष्ट्रीय जनता दल ने इफ्तार का आयोजन किया: बिहार

बिहार की राजनीति दिनभर हलचल रही. महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इफ्तार का आयोजन किया और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की गैर मौजदूगी में पहली बार राबड़ी देवी ने व्यवस्था को लेकर खुद मोर्चा संभाला. करीब सात महीने बाद आवास परिसर में तेज प्रताप यादव देखे गए. हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नजर नहीं आए. राजद की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आमंत्रित थे, लेकिन वह नहीं आए.